दुनिया

नागरिकता को लेकर बड़े बदलाव की तैयारी में ट्रंप, पैदा होते ही मिलने वाला USA सिटीजनशिप को खत्म कर देंगे डोनाल्ड

अमेरिका में फिलहाल जो बच्चा अमेरिका की धरती पर पैदा होता है, वो स्वत: ही अमेरिका का नागरिक बन जाता है, भले ही उसके माता-पिता अमेरिकी नागरिक न हों। ट्रंप इसी कानून को खत्म करने की बात कह रहे हैं।

Image

जन्मजात मिलने वाले नागरिकता कानून को खत्म करने की तैयारी में ट्रंप

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका में बदल सकता है नागरिकता कानून
  • डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं तैयारी
  • जन्मजात नागरकिता काननू होगा खत्म

अमेरिका के होने वाले नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के जन्मजात नागरिकता कानून को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब वो अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी संभालेंगे तब वो इस कानून में बदलाव कर देंगे। उसे खत्म कर देंगे।

क्या है जन्मसिद्ध नागरिकता कानून

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कार्यालय में आते ही जन्मसिद्ध नागरिकता समाप्त करने का वादा कर रहे हैं। जन्मसिद्ध नागरिकता का अर्थ है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्मा कोई भी व्यक्ति स्वतः ही अमेरिकी नागरिक बन जाता है। यह नीति दशकों से लागू है और इसका सबसे ज्यादा फायदा अमेरिका में बाहर से आए लोगों को होता है।

ट्रंप का तर्क

डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थकों ने तर्क दिया है कि इस कानून का दुरुपयोग हो रहा है और अमेरिकी नागरिक बनने के लिए कड़े मानक होने चाहिए। एनबीसी के "मीट द प्रेस" पर रविवार को एक साक्षात्कार के दौरान ट्रम्प ने इसे "हास्यास्पद" बताते हुए कहा कि उन्होंने कार्यालय में एक बार जन्मजात नागरिकता समाप्त करने की योजना बनाई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article