बस कुछ इंच से बच गई ट्रंप की खोपड़ी...सीक्रेट सर्विस भी खा गया मात- देखें VIDEO

हमलावर थॉमस क्रुक्स ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से ट्रंप पर गोलियों की बौछार कर दी। बाद में खुफिया सेवा के कर्मियों ने हमलावर को मार गिराया। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

Donald Trump Attacked: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक रैली के दौरान जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। वह 20 वर्षीय हमलावर की गोली शिकार बनते-बनते रह गए। गोली उनके कान को छूकर निकल गई। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे गोली उनके कान को छूकर निकल गई। हमले के बाद वहां भगदड़ के हालात बन जाते हैं और सीक्रेट सर्विस एजेंट तुरंत हरकत में आकर हमलावर को ढेर कर देते हैं।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्र्ंप

थॉमस क्रुक्स ने चलाई गोली

हमलावर थॉमस क्रुक्स ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से ट्रंप पर गोलियों की बौछार कर दी। बाद में खुफिया सेवा के कर्मियों ने हमलावर को मार गिराया। सीएनन के मुताबिक, क्रुक्स की कार और घर के अंदर विस्फोटक सामग्री मिली। उसने पूर्व में डेमोक्रेटिक-गठबंधन समूह को एक छोटा सा अंशदान दिया था, जैसा कि नेटवर्क ने पहले सार्वजनिक रिकॉर्ड के हवाले से बताया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट और स्कूल की शुरुआत के एक वीडियो के अनुसार, उसने 2022 में बेथेल पार्क हाई स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी।

End of Feed