NATO समिट : सदस्य देशों को ट्रंप ने फिर की खिंचाई, बोले- इटली, जर्मनी, फ्रांस सभी ने हमें निराश किया

यूएस और तुर्किये के रिश्ते की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह अंकारा पर लगे प्रतिबंध हटाएंगे और उसे एफ-35 के बेचे जाने पर विचार करेंगे। ट्रंप ने कहा कि तुर्किये के साथ उनके बहुत अच्छे रिश्ते हैं। ट्रंप ने कहा कि जब उन्हें जरूरत पड़ी तो नाटो के देश मदद के लिए नहीं आए।

Donald Trump: तुर्किये में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) की बैठक के पहले दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके सदस्य देशों खासकर इटली, जर्मनी और फ्रांस पर निशाना साधा। रक्षा पर कम खर्च करने को लेकर भी उन्होंने सदस्य देशों की आलोचना की जबकि तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की उन्होंने प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा कि हम नाटो पर सैकड़ों अरब डॉलर खर्च कर रहे हैं लेकिन जब इनकी जरूरत पड़ी तो ये हमारी मदद करने के लिए नहीं आए लेकिन इन्हें जब भी हमारी जरूरत पड़ी, तो हम इनके लिए खड़े रहे।

NATO समिट : सदस्य देशों को ट्रंप ने फिर की खिंचाई, बोले- इटली, जर्मनी, फ्रांस सभी ने हमें निराश किया

तुर्किये के F-35 बेचने पर करेंगे विचार

रिपोर्टों के मुताबिक ट्रंप ने आगे कहा कि 'हमारे अनुरोध को इटली, जर्मनी और फ्रांस ने ठुकरा दिया। ट्रंप का इशारा ईरान-अमेरिका, इजराइल युद्ध की तरफ था। ट्रंप ने कहा कि 'ईरान में हमने कुछ किया इसलिए हमारे साथ अच्छा बर्ताव नहीं हुआ।' वहीं, यूएस और तुर्किये के रिश्ते की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह अंकारा पर लगे प्रतिबंध हटाएंगे और उसे एफ-35 के बेचे जाने पर विचार करेंगे। ट्रंप ने कहा कि तुर्किये के साथ उनके बहुत अच्छे रिश्ते हैं।

End of Feed