गोपनीय दस्तावेज मामला: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर लगा अभियोग, कहा- मैं बेकसूर हूं

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 9, 2023, 10:18 AM IST

न्याय विभाग के लंबे इतिहास में यह अभियोग राजनीतिक रूप से सबसे अधिक जटिल मामला लगता है। घोषणा के 20 मिनट के भीतर ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार अभियान के लिए धन जुटाना शुरू कर दिया।

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आवास पर गोपनीय दस्तावेज मिलने के मामले में उन पर अभियोग लगाया गया है। ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं, ऐसे में यह मुकदमा उनकी राह में मुश्किलें खड़ी कर सकता है। न्याय विभाग ने इस अभियोग की तत्काल सार्वजनिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन दो लोगों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि अभियोग में सात आपराधिक मामले शामिल हैं। इनमें से एक व्यक्ति ने बताया कि अभियोजकों ने ट्रंप के वकीलों से संपर्क किया था। इसके कुछ ही समय बाद ‘ट्रूथ सोशल’ मंच पर घोषणा की गई कि ट्रंप पर अभियोग लगाया गया है।

ट्रंप बोले, मैं बेकसूर हैंन्याय विभाग के लंबे इतिहास में यह अभियोग राजनीतिक रूप से सबसे अधिक जटिल मामला लगता है। घोषणा के 20 मिनट के भीतर ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार अभियान के लिए धन जुटाना शुरू कर दिया। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि मैं बेकसूर हूं। उन्होंने दोहराया कि यह जांच उन्हें फंसाने के लिए है। यह मामला ट्रंप के लिए एक और मुश्किल पैदा कर सकता है क्योंकि न्यूयॉर्क में भी एक मामले में उन पर अभियोग लगाया गया है और वाशिंगटन व अटलांटा में उनके खिलाफ अतिरिक्त जांच हो रही है, जिसमें भी आपराधिक आरोप लग सकते हैं।

End of Feed