डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ जल्द ही व्यापार समझौते के दिए संकेत, कहा- अमेरिका की भारतीय बाजार तक होगी पहुंच

अमेरिका ने पहले ही कई देशों को एक अगस्त से लागू होने वाले पारस्परिक टैरिफ दर के विवरण वाले पत्र भेजे हैं। भारत को उम्मीद है कि वह अमेरिका के साथ ऐसा समझौता कर पाएगा, जिससे जवाबी टैरिफ से बचा जा सके।

India USA Trade Deal Soon: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित अंतरिम व्यापार समझौता जल्द ही पूरा हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि इस प्रस्तावित समझौते के तहत अमेरिकी कंपनियों को भारतीय बाजार में अधिक पहुंच मिलेगी, जो अमेरिका और इंडोनेशिया के बीच हुए व्यापार समझौते के समान होगी। भारत और अमेरिका इस व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं ताकि मुख्य रूप से टैरिफ को 20 प्रतिशत से कम रखा जा सके।

Donald Trump

व्यापार समझौते के करीब पहुंच रहे भारत-अमेरिका (AP)

इंडोनेशिया जैसा समझौता होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, हमने इंडोनेशिया के साथ एक समझौता किया है... हमें इंडोनेशिया (के बाजार) में पूरी पहुंच मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका प्रशासन कुछ अन्य व्यापार समझौतों की घोषणा करने वाला है और इस संदर्भ में भारत का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि इस समझौते के तहत इंडोनेशिया अमेरिका को ऐसी पहुंच दे रहा है, जो पहले कभी नहीं थी। उन्होंने कहा, शायद यह समझौते का सबसे बड़ा हिस्सा है, भारत भी उसी दिशा में काम कर रहा है। हमें भारत (बाजार) तक पहुंच मिलेगी।

End of Feed