ईरान में जगह-जगह बम गिराने की तैयारी में ट्रंप! ईरानी नागरिकों से बोले- घर से बाहर न निकलें

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी नागरिकों को घर के अंदर रहने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ''सुरक्षित रहें। घर से बाहर मत निकलें। बाहर बहुत खतरा है। हर जगह बम गिर सकते हैं।''

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान में 'मुख्य युद्ध कार्रवाई' शुरू होने की घोषणा की। उन्होंने ईरानी सुरक्षा बलों से कहा, ''अपने हथियार डालो और पूरी सुरक्षा पाओ, या मृत्यु का सामना करो।'' उन्होंने ईरानी जनता से भी कहा, ''आपकी स्वतंत्रता का समय अब आ गया है।''

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने ईरानी नागरिकों को दी चेतावनी

ट्रंप ने नागरिकों को घर के अंदर रहने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ''सुरक्षित रहें। घर से बाहर मत निकलें। बाहर बहुत खतरा है। हर जगह बम गिर सकते हैं।'' उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने हाल ही में ईरान में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की। उनका उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा करना और ईरानियों से आने वाले तत्काल खतरों को खत्म करना है। उन्होंने ईरान पर अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए खतरा पैदा करने का आरोप लगाया।

End of Feed