क्या रद्द हो जाएगी ट्रंप की हश मनी सजा? अमेरिकी अपील कोर्ट ने दिया नया मौका

अमेरिकी अपील कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी मामले में अपनी सजा को चुनौती देने का नया मौका दिया है। अदालत ने निचली संघीय अदालत को केस राज्य अदालत से संघीय अदालत में ट्रांसफर करने की याचिका पर जल्द फैसला देने को कहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी केस में अपनी आपराधिक सजा से छुटकारा पाने की कोशिश में नई कानूनी राहत मिली है। अमेरिकी अपील अदालत ने सोमवार को ट्रंप को इस मामले को राज्य अदालत से संघीय अदालत में ट्रांसफर कराने का एक और मौका दिया। अदालत ने निचली संघीय अदालत को ट्रंप की याचिका पर जल्द फैसला सुनाने का निर्देश दिया है। अगर मामला संघीय अदालत में पहुंचता है, तो ट्रंप राष्ट्रपति पद की प्रतिरक्षा (प्रेसिडेंशियल इम्युनिटी) के आधार पर अपनी सजा रद्द करने की मांग कर सकते हैं।

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

न्यूयॉर्क स्थित दूसरी अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स की तीन जजों की पीठ ने मामले को एक बार फिर निचली संघीय अदालत में भेज दिया। पीठ ने अपने दो पन्नों के आदेश में कहा कि पूर्व जिला जज एल्विन हेलरस्टीन ने मामले को संघीय अदालत में स्थानांतरित करने की ट्रंप की मांग खारिज करके गलती की थी। हेलरस्टीन का अक्टूबर में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह पहले भी ट्रंप की इस मांग को कई बार खारिज कर चुके थे।

End of Feed