ईरान के सरप्राइज अटैक के बाद ट्रंप ने पोस्ट की अपनी जबरदस्त वीडियो, बोले- 'फिनिश दिस फाइट', नेतन्याहू से मिले

Trump Netanyahu White House Meeting: ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर किया सरप्राइज मिसाइल हमला, अमेरिकी सेंटकॉम ने सभी मिसाइलें इंटरसेप्ट कीं। नेतन्याहू से मुलाकात के बाद ट्रंप ने दिया 'फिनिश दिस फाइट' का नारा।

Iran Missile Attack US Forces Centcom: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष विराम की उम्मीदों को झटका देते हुए ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मंगलवार को अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर अचानक कई बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (Centcom) ने बयान जारी कर पुष्टि की है कि ईरान द्वारा किए गए इस 'सरप्राइज अटैक' की सभी बैलिस्टिक मिसाइलों को अमेरिकी वायु रक्षा प्रणालियों ने हवा में ही सफलता पूर्वक नष्ट कर दिया। इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में हुई उच्च स्तरीय बैठक के तुरंत बाद तनाव अत्यधिक बढ़ गया है।

ईरान के सरप्राइज अटैक के बाद ट्रंप ने पोस्ट की अपनी जबरदस्त वीडियो, बोले- 'फिनिश दिस फाइट', नेतन्याहू से मिले

ईरान के सरप्राइज अटैक के बाद ट्रंप ने पोस्ट की अपनी जबरदस्त वीडियो, बोले- 'फिनिश दिस फाइट', नेतन्याहू से मिले

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद भड़का विवाद

यह मिसाइल हमला इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच वाशिंगटन में हुई वार्ता के कुछ ही घंटों बाद हुआ, जिसमें दोनों नेताओं ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की थी।

End of Feed