'मैं इस पागल कम्यूनिस्ट को न्यूयॉर्क को बर्बाद नहीं करने दूंगा', जोहरान ममदानी पर ट्रंप का बेहद तीखा हमला

शहर की ‘रैंक्ड च्वाइस वोटिंग’ की गणना के नतीजे जारी होने के बाद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने ममदानी की जीत की घोषणा की। ममदानी की जीत की व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही थी, क्योंकि एक सप्ताह पहले मतदान समाप्त होने के बाद उन्होंने बढ़त बना ली थी, तथा शहर के ‘रैंक्ड च्वाइस वोटिंग मॉडल’ के तहत एक और मतगणना से बचने के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत मतों से बस थोड़ा ही पीछे रह गए थे।

Zohran Mamdani : न्यूयॉर्क मेयर पद की रेस में आगे चल रहे भारतीय मूल के उम्मीदवार जोहरान ममदानी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने बुधवार को कहा कि 'वह ममदानी को न्यूयॉर्क शहर को बर्बाद करने नहीं देंगे और उनके पास उन्हें रोकने के लिए सभी कार्ड्स हैं।' अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में, मैं इस कम्यूनिस्ट पागल को न्यूयार्क को बर्बाद करने की इजाजत नहीं दूंगा। मैं भरोसा देता हूं। मेरे साथ न्यूयॉर्क शहर को प्रेम करने वाले लोग और मेरे पास सभी कार्ड्स हैं। मैं न्यूयॉर्क सिटी को बचाऊंगा और इसे दोबारा 'हॉट' और 'महान' बनाऊंगा, जैसा कि मैंने यूएस के साथ किया है।'

Donald Trump

जोहरान ममदानी पर ट्रंप ने फिर बोला हमला।

ममदानी ने पूर्व मेयर एंड्रिउ कुओमो को हराया

पिछले महीने न्यूयॉर्क मेयर पद के लिए हुए प्राइमरी चुनाव में 33 साल के लिए ममदानी ने पूर्व मेयर एंड्रिउ कुओमो को हराया। ममदानी की इस जीत के बाद ट्रंप ने उन पर हमला बोला। ट्रंप ने उन्हें '100 फीसद कम्यूनिस्ट पागल' कहा। मेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'वह भयानक दिखता है और वह बहुत स्मार्ट भी नहीं है।' हालांकि, ममदानी ने कहा कि वह कम्यूनिस्ट नहीं हैं।

End of Feed