ईरान, ताइवान और परमाणु हथियार! ट्रंप ने शी जिनपिंग को मिलाया फोन, बढ़ी वैश्विक चिंता

परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए ईरान पर वर्षों से लागू पाबंदियों के कारण देश अलग-थलग पड़ गया है। हालांकि विश्व व्यापार संगठन के अनुसार 2024 में ईरान ने 125 अरब अमेरिकी डॉलर का अंतरराष्ट्रीय व्यापार किया, जिसमें से 32 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार चीन से हुआ।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्होंने ईरान के मुद्दे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फोन पर चर्चा की। ईरान को अलग-थलग करने के लिए चीन और अन्य देशों पर दबाव बनाने के अमेरिकी प्रशासन के प्रयासों के बीच दोनों नेताओं ने बातचीत की है।इसके अलावा जिनपिंग ने बुधवार को ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी फोन पर बात की।

Jinping trump

ट्रंप-जिनपिंग (ANI)

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने जिनपिंग से व्यापार और ताइवान समेत अमेरिका-चीन संबंधों से जुड़े मुद्दों और अप्रैल में चीन यात्रा की अपनी योजना पर भी बात की। उन्होंने फोन पर हुई बातचीत के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि चीन और राष्ट्रपति शी के साथ मेरे व्यक्तिगत संबंध बहुत अच्छे हैं और हम दोनों को पता है कि संबंध को जस का तस रखना कितना महत्वपूर्ण है।

End of Feed