Sunita Williams Return: भारतवंशी सुनीता विलियम्स अब धरती पर लौट आई हैं और उनके साथ बुच विल्मोर की भी वापसी हुई है। स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल भारतीय समयानुसार, बुधवार 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड हुआ। इस दौरान समुद्र का नजारा देखने का लायक था।
सुनीता विलियम्स की सुरक्षित लैंडिंग (फोटो साभार: NASA)
अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी का समुद्र में मना जश्न
ड्रैगन कैप्सूल के लैंड होते ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की एक टीम बीच समुद्र में मौजूद पहुंची। इस दौरान उन्होंने कैप्सूल के पास डॉल्फिन का एक झुंड देखा। इसे देखकर हर कोई खिलखिला हुआ। नजारा देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि डॉल्फिन अंतरिक्ष यात्रियों को रिसीव करने पहुंची हैं और उन्हें भी महीनों से अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी का इंतजार था।
NASA ने शेयर किया वीडियो
नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर ने डॉल्फिन वाला वीडियो 'एक्स' पर शेयर करते हुए कहा, ''अनप्लान्ड वेलकम क्रू! क्रू-9 के पास आज दोपहर को कुछ आश्चर्यजनक आगंतुक आए।''
रिकवरी टीम ने कैप्सूल के साइड हैच को सावधानी से खोला, जो सितंबर के बाद से पहली बार खुला था। अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर निकाला गया और 45 दिनों के पुनर्वास कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन ले जाया गया। क्रू-9 की पृथ्वी पर वापसी में अपनी चुनौतियां थीं।
पिछले साल 6 जून को शुरू हुआ यह मिशन महज आठ दिनों तक चलने वाला था, लेकिन स्टारलाइनर कैप्सूल के साथ तकनीकी समस्याओं के कारण, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष में फंस गए थे। स्टारलाइनर के प्रणोदन समस्याओं के चलते सितंबर में इसकी वापसी बिना चालक दल के हुई।
वापसी की अनिश्चितता के कारण, नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेसएक्स के क्रू-9 मिशन में फिर से सौंप दिया। सितंबर में, स्पेसएक्स ने उन्हें वापस लाने के लिए एक ड्रैगन अंतरिक्ष यान भेजा, जिसमें चार के बजाय केवल दो चालक दल के सदस्य थे, ताकि फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों को समायोजित किया जा सके। फाल्कन 9 रॉकेट पर ड्रैगन कैप्सूल को मिशन के लिए लॉन्च किया गया था। क्रू-10 ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर क्रू-9 की जगह ले ली है।
