दुनिया

सुनीता विलियम्स का हो रहा अभिनंदन, 9 माह बाद 'अंतरिक्ष' की कैद से हुईं रिहा; कैप्सूल की सफल लैंडिंग

Sunita Williams Return Live Streaming: भारतवंशी सुनीता विलियम्स की 9 माह बाद धरती पर वापसी हो गई। स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल पर सवार होकर सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने स्पेस स्टेशन से उड़ान भरी थी, जिसकी फ्लोरिडा के तट पर लैंडिंग हुई। जून 2024 में 8 दिनों के अंतरिक्ष मिशन के रवाना हुईं सुनीता विलियम्स के यान में तकनीकी खामी आ गई थीं जिसकी वजह से उन्हें स्पेस स्टेशन में 9 माह गुजारने पड़े।

Image

भारतवंशी सुनीता विलियम्स

Photo : AP

Sunita Williams Return Live Streaming: भारतवंशी सुनीता विलियम्स की 9 माह बाद धरती पर सुरक्षित वापसी हो गई। स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल भारतीय समयानुसार, 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड हुआ। इसके बाद रिकवरी वोट पर ड्रैगन कैप्सूल को ले जाया गया। इसके बाद कैप्सूल का हैच खोला गया, जिसके एक के बाद एक अंतरिक्ष यात्री बाहर निकले।

हाथ हिलाकर किया अभिवादन

ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकलते समय सुनीता विलियम्स का चेहरा खिलखिला रहा था। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। इसके बाद स्ट्रेचन की मदद से उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। जून 2024 में 8 दिनों के अंतरिक्ष मिशन के रवाना हुईं सुनीता विलियम्स के यान में तकनीकी खामी आ गई थीं जिसकी वजह से उन्हें स्पेस स्टेशन में 9 माह गुजारने पड़े और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) समेत दुनिया भर के वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी का इंतजार कर रहे थे और ड्रैगन कैप्सूल की लैंडिंग के साथ यह इंतजार भी समाप्त हो गया।

कैप्सूल की सफल लैंडिंग

स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल आईएसएस से 17 घंटे का सफर तय कर मैक्सिको की खाड़ी में पैराशूट की मदद से उतरा और इसी के साथ ही क्रू-9 मिशन समाप्त हो गया। सुनीता विलियम्स और वुच विल्मोर दोनों ही अंतरिक्ष यात्रियों की 5 जून को लॉन्च हुए बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल के लगभग एक सप्ताह बाद ही लौटना था, लेकिन स्पेस स्टेशन के रास्ते में आई तकनीकी खराबी की वजह से स्टारलाइनर को खाली वापस भेजा गया था।

रिकॉर्डधारी सुनीता विलियम्स

वुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स स्पेस स्टेशन में जल्द ही मेहमान से पूर्ण रूप से सदस्य बन गए और दोनों ही अंतरिक्ष यात्रियों ने वहां पर प्रयोग किए, उपकरण ठीक किए और साथ में अंतरिक्ष में चहलकदमी भी की। नौ अंतरिक्ष चहलकदमी में 62 घंटे बिताकर सुनीता विलियम्स ने एक रिकॉर्ड बनाया। साथ ही सबसे अधिक समय तक अंतरिक्ष में समय बिताने वाली महिला का भी रिकॉर्ड बनाया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article