दुनिया

रूसी जनरल को यूक्रेन ने मरवाया? संदिग्ध हमलावर का दावा- यूक्रेनी सुरक्षा सेवा ने दिए थे हत्या के लिए पैसे

शुक्रवार को मास्को के निकट बालाशिखा में लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव मोस्कलिक की कार में विस्फोटक रख दिया गया था और इसमें विस्फोट होने से उनकी मौत हो गई थी।

Image

लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव मोस्कलिक की कार में हुआ था ब्लास्ट

Photo : AP

रूस में हुए बम धमाके में यूक्रेन का सीधा नाम आ रहा है। हालांकि यूक्रेन ने इस मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। कार बम विस्फोट में रूसी जनरल की हत्या के मामले के एक संदिग्ध ने दावा किया है कि उसे यूक्रेनी सुरक्षा सेवा द्वारा भुगतान किया गया था और उसने आतंकवाद के आरोपों में दोषी होने की बात स्वीकार की थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार को हुआ है विस्फोट

जांच समिति ने कहा कि इग्नाट कुजिन ने स्वीकार किया है कि उसे रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टॉफ में मुख्य परिचालन विभाग के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव मोस्कलिक की हत्या के लिए पैसे दिए गए थे। शुक्रवार को मास्को के निकट बालाशिखा में मोस्कलिक की कार में विस्फोटक रख दिया गया था और इसमें विस्फोट होने से उनकी मौत हो गई थी।

पहले भी यूक्रेन मार चुका है एक जनरल

यूक्रेनी अधिकारियों ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। यह चार महीनों में दूसरा हमला है जिसमें एक शीर्ष रूसी सैन्य अधिकारी को निशाना बनाया गया है। रूस ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है। लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की 17 दिसंबर, 2024 को मौत हो गई थी, जब उनके अपार्टमेंट की इमारत के बाहर पार्क किए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाकर रखे गये बम में विस्फोट हो गया था। यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी ने कहा था कि हमले में उसका हाथ था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article