देश

पहलगाम आतंकी हमले के पीछे हमास का दिमाग! पॉइंट ब्लेंक रेंज से गोली मारना, धर्म पूछकर हत्या करना, कुछ ऐसा ही इजराइल में भी हुआ था

पहलगाम में जिस तरह से आतंकी हमले को अंजाम दिया गया है, वो हमास के पैटर्न को दिखाता है। हमास इसी तरह से इजराइल में हमला कर चुका है। सूत्रों की मानें तो पहलगाम आतंकी हमले से पहले लश्कर और हमास की मीटिंग हुई थी।

Image

पहलगाम आतंकी हमले के पीछे हमास का दिमाग! पॉइंट ब्लेंक रेंज से गोली मारना, धर्म पूछकर हत्या करना, कुछ ऐसा ही इजराइल में भी हुआ था

Reported By- Anuj Mishra: पहलगाम आतंकी हमले में सूत्रों के हवाले से बहुत बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों ने दावा किया है कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे, हमास का दिमाग हो सकता है। उसी का पैटर्न आतंकियों ने फॉलो किया है। पीओके में बकायदा हमास के साथ लश्कर ने मीटिंग की थी।

कब और कहां हुआ हमास के साथ लश्कर की मीटिंग

सूत्रों के अनुसार पीओके में हमास और लश्कर की मीटिंग हुई। लश्कर और हमास की मीटिंग 5 फरवरी 2025 को पीओके में हुआ था। इतना ही नहीं इस मीटिंग में हमास के अधिकारियों के सामने लगभग 100 आतंकी भी मौजूद थे, जिसमें से अधिकतर विदेशी आतंकी थे।

pahalgam attack vicitm

पहलगाम आतंकवादी हमले के शिकार कौस्तुभ गणबोटे की बहन अर्चना देवधर

हमास और लश्कर का सम्मेलन

ऐसा पहली बार था जब हमास और लश्कर के आतंकी एक साथ सम्मेलन में शामिल हुए थे। लश्कर ने हमास के आतंकियों को इस सम्मेलन में आमंत्रित किया था। हमास के खालिद कदुमी और नाज़ी ज़हीर सम्मेलन में मौजूद थे। मसूद अजहर का भाई भी सम्मेलन में मौजूद था। इस सम्मेलन में तकरीबन 100 के आसपास आतंकी शामिल थे लेकिन ज्यादातर आतंकी विदेशी थे।

क्या है हमास का पैटर्न

7oct 2023 को इजराईल में नरसंहार हुआ था, म्यूजिक फेस्टिवल में आए लोगों की जान ली गयी थी, यहूदी नागरिकों को चुन-चुन कर मारा गया था, पहचान पूछ-पूछ कर हत्या की गई थी। आतंकियों के शरीर पर कैमरे लगे थे, वीडियो बनाई जा रही थी। हमले के बाद आतंकी गाजा में जा कर छिप गए थे।

hamas israel attack 2023

हमास के हमले में मारे गए लोगों का स्मारक

हमास पैटर्न पर पहलगाम में आतंकी हमला

23 अप्रैल 2025 साउथ कश्मीर के पहलगाम में हमास का ही पैटर्न दिखा। टूरिस्ट स्पॉट पर आतंकी आए और पर्यटकों की जान ले ली। हिन्दू पर्यटकों को चुन-चुन कर मारा गया। पर्यकटो से उनकी पहचान पूछी गयी, कलमा पढ़ने को बोला गया। आतंकियों के शरीर पर कैमरे लगे थे, जिससे हत्याओं का वीडियो बनाया जा सके। आतंकी घने जंगल का सहारा लेकर फरार हो गए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article