Greenland News:'ट्रंप धमकी देना बंद करें...' ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणी से भड़कीं डेनमार्क पीएम

Greenland News:डेनिश ब्रॉडकास्टर डीआर के साथ एक इंटरव्यू में, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने कहा कि अगर अमेरिका किसी दूसरे नाटो सदस्य देश के खिलाफ ताकत का इस्तेमाल करता है तो सब कुछ रुक जाएगा।

वेनेजुएला के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड का जिक्र करने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका का अगला टारगेट कौन सा देश है। इस बीच डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने कहा कि अगर अमेरिका किसी दूसरे नाटो देश पर हमला करता है, तो सब कुछ रुक जाएगा।सोमवार को डेनिश ब्रॉडकास्टर डीआर के साथ एक इंटरव्यू में, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने कहा कि अगर अमेरिका किसी दूसरे नाटो सदस्य देश के खिलाफ ताकत का इस्तेमाल करता है तो सब कुछ रुक जाएगा।

GREENLAND (1)

ट्रंप की टिप्पणी से भड़कीं डेनमार्क पीएम (फाइल फोटो: canva)

पॉडकास्ट के दौरान फ्रेडरिक्सन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से की गई नई टिप्पणी की भी आलोचना की और उनकी बातों को सेल्फ-गवर्निंग इलाके पर मंजूर दबाव बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ताजा बयान में कहा है कि अमेरिका को ग्रीनलैंड की जरूरत है।डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने कहा, 'दुर्भाग्य से, मुझे लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को गंभीरता से लेना चाहिए, जब वह कहते हैं कि उन्हें ग्रीनलैंड चाहिए। डेनमार्क और ग्रीनलैंड दोनों ने बार-बार ग्रीनलैंड के अमेरिका का हिस्सा बनने के किसी भी विचार को खारिज कर दिया है।'

End of Feed