Cyclone Ditwah: श्रीलंका में फंसे भारतीय यात्रियों के आखिरी ग्रुप को भी निकाला गया, चक्रवात 'दित्वा' कमजोर होकर गहरे अवदाब में हुआ तब्दील

Cyclone Ditwah News: चक्रवात 'दित्वा' कमजोर होकर रविवार रात गहरे अवदाब में तब्दील हो गया वहीं दित्वा के बाद कोलंबो के बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे भारतीय यात्रियों के आखिरी ग्रुप को ऑपरेशन सागर बंधु के तहत निकाला गया।

Cyclone Ditwah News: चक्रवात 'दित्वा' (Cyclone Ditwah) कमजोर होकर रविवार रात गहरे अवदाब में तब्दील हो गया और यह मौसम प्रणाली सोमवार सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से कम से कम 20 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित हो जाएगी। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात दित्वा कुड्डालोर से लगभग 80 किलोमीटर पूर्व, कराईकल से 130 किलोमीटर उत्तर-पूर्व, पुडुचेरी से 90 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, वेदारण्यम से 180 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और चेन्नई से 140 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

Cyclone Ditwah

चक्रवात 'दित्वा' (फोटो: PTI)

मौसम विभाग द्वारा रविवार देर रात जारी बुलेटिन में कहा गया है, 'उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों से चक्रवात के केंद्र की न्यूनतम दूरी लगभग 80 किलोमीटर है। इसके उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के समानांतर उत्तर की ओर बढ़ने और कल (एक दिसंबर) सुबह तक कमजोर होकर अवदाब के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।' बुलेटिन में कहा गया है, 'चक्रवाती तूफान पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है और यह कल यानी एक दिसंबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में कम से कम 40 किलोमीटर और उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से 20 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित हो जाएगा।'

End of Feed