यूरोप के कई एयरपोर्ट पर साइबर हमला, हीथ्रो, ब्रसेल्स, बर्लिन में उड़ानें हुईं प्रभावित, कई रद्द

यूरोप के कई देशों के एयरपोर्ट पर साइबर हमला होने की खबर है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक यह साइबर हमला लंदन के हीथ्रो, ब्रसेल्स एवं बर्लिन सहित यूरोप के कई एयरपोर्ट पर हुआ है। इस साइबर हमले की वजह से शनिवार को विमानों के उड़ान में या तो देरी हुई या उड़ान रद्द करनी पड़ी।

Cyberattack at European airports: यूरोप के कई देशों के एयरपोर्ट पर साइबर हमला होने की खबर है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक यह साइबर हमला लंदन के हीथ्रो, ब्रसेल्स एवं बर्लिन सहित यूरोप के कई एयरपोर्ट पर हुआ है। इस साइबर हमले की वजह से शनिवार को विमानों के उड़ान में या तो देरी हुई या उड़ान रद्द करनी पड़ी। रिपोर्ट के मुताबिक हीथ्रो एयरपोर्ट ने कहा कि इस साइबर हमले का सबसे ज्यादा असर चेक-इन बोर्डिंग सेवा पर देखने को मिला। दुनिया के कई देशों में अलग-अलग एयरलाइंस के लिए चेक-इन और बोर्डिंग प्रणाली सुविधा देने वाली कंपनी कॉलिंस एरोस्पेस को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से विमानों की उड़ानों में देरी हुई।

plane

यूरोप के एयरपोर्ट पर शनिवार को साइबर हमला हुआ। तस्वीर-AP

मैनुअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाएं ही संभव

कॉलिंस एयरोस्पेस की पैरेट कंपनी RTX N इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी। ब्रसेल्स एयरपोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि हमले के कारण स्वचालित सिस्टम काम करना बंद कर चुके हैं और अब केवल मैनुअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाएं ही संभव हैं। इस हमले का उड़ान सेवा पर बड़ा असर पड़ा है। एयरपोर्ट ने आगे कहा कि दुर्भाग्यवश इससे उड़ानों में देरी और रद्द होने की स्थिति पैदा होगी। सेवा प्रदाता इस समस्या पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है और इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है।'

End of Feed