'रूस के साथ ही रहेगा क्रीमिया', ट्रंप बोले- रूसी भाषा बोलते हैं वहां के लोग; यूक्रेन को लेकर कही ये बड़ी बात

Russia Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि क्रीमिया रूस के साथ रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध का अंत चाहते हैं। बता दें कि क्रीमिया दक्षिणी यूक्रेन में काला सागर के किनारे एक रणनीतिक प्रायद्वीप है। वर्ष 2014 में रूस ने इस पर कब्जा कर लिया था, जब बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर थे।

Russia Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि क्रीमिया रूस के साथ रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध का अंत चाहते हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का जिक्र करते हुए कहा कि वह (जेलेंस्की) मौजूदा स्थिति को समझते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को 'टाइम' पत्रिका को दिए साक्षात्कार में यह टिप्पणी की।

Trump Traffic

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

कहां स्थित है क्रीमिया?

ट्रंप, जेलेंस्की पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता का विरोध करके युद्ध को लम्बा खींचने का आरोप लगाते रहे हैं। क्रीमिया दक्षिणी यूक्रेन में काला सागर के किनारे एक रणनीतिक प्रायद्वीप है। वर्ष 2014 में रूस ने इस पर कब्जा कर लिया था, जब बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर थे।

End of Feed