दुनिया

यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच कार में हुए बम विस्फोट में पुतिन के जनरल की मौत; जांच एजेंसी को मिले अहम सबूत!

Russia Bomb Blast: रूस की राजधानी में शुक्रवार को एक कार में हुए बम विस्फोट की चपेट में आने से सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई। जांच एजेंसी ने बताया कि मॉस्को के बाहर बालाशिखा इलाके में अधिकारी की कार में विस्फोटक उपकरण रखा गया था और इसमें धमाका हो जाने से उनकी मौत हुई।

Image

मॉस्को में बम धमाका

Photo : AP

Russia Bomb Blast: रूस की राजधानी में शुक्रवार को एक कार में हुए बम विस्फोट की चपेट में आने से सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई। रूस की शीर्ष आपराधिक जांच एजेंसी ने कहा कि रूस के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ में मुख्य परिचालन विभाग के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव मोस्कालिक की बम विस्फोट में मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

जांच एजेंसी ने बताया कि मॉस्को के बाहर बालाशिखा इलाके में अधिकारी की कार में विस्फोटक उपकरण रखा गया था और इसमें धमाका हो जाने से उनकी मौत हुई। जांच एजेंसी ने इस हमले के संभावित संदिग्धों के बारे में कोई जिक्र नहीं किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या के बाद मोस्कालिक पर भी इसी तरह का हमला किया गया है। दरअसल, 17 दिसंबर को किरिलोव के अपार्टमेंट के बाहर खड़े एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में बम छिपाया गया और जब वह अपने कार्यालय के लिए निकल रहे थे तभी इसमें विस्फोट हो जाने से उनकी मौत हो गई थी। रूस के अधिकारियों ने किरिलोव की हत्या के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article