'नए नास्त्रेदमस' की खौफनाक भविष्यवाणी, 2023 में इस वजह से तीसरा विश्वयुद्ध

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 1, 2023, 09:16 AM IST

क्रेग हैमिल्टन को नए नास्त्रेदमस के तौर पर जाना जाता है। उनके मुताबिक साल 2023 तीसरे विश्व युद्ध का गवाह बनेगा। लेकिन वजह रूस और यूक्रेन नहीं होंगे।

क्या हम तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रहे हैं। क्या यूक्रेन और रूस की लड़ाई की वजह से हम बड़ा त्रासदी का गवाह बनेंगे। क्या एक बार फिर विश्व के समीकरण बदलेंगे। अगर बात ओरिजनल नास्त्रेदमस की करें तो उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि 2023 तीसरे विश्वयुद्ध का गवाह बनेगा। उनकी बात को नए नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर क्रेग हैमिल्टन ने पुष्ट किया है। लेकिन उनके मुताबिक थर्ल्ड वर्ल्ड वार की वजह रूस और यूक्रेन की लड़ाई नहीं बल्कि चीन और ताइवान के बीच संघर्ष होगा। बता दें कि 1914 से 1919 तक पहला विश्वयुद्ध, 1936 से 1945 तक दूसरे विश्व युद्ध की गवाह दुनिया पहले ही बन चुकी है।

craig hamilton

क्रैग हैमिल्टन पार्कर, नए नास्तेदमस के नाम से मशहूर(सौजन्य-craig hamilton parker/youtube)

चीन-ताइवान के बीच संघर्ष और थर्ल्ड वर्ल्ड वार

क्रेग बताते हैं कि चीन और ताइवान के बीच लड़ाई में अमेरिका स्वाभाविक तौर पर ताइवान का पक्ष लेगा और इस तरह की सूरत में रूस, चीन का पक्ष लेगा। चीन और ताइवान के बीच होने वाला संघर्ष यूक्रेन-रूस की लड़ाई से बड़ा होगा। यही नहीं विश्व युद्ध का नतीजा भयावह होगा। चीन कई हिस्सों में टूट जाएगा। यहां बता दें कि फ्रांस के नास्त्रेदमस ने कहा था कि 2023 दुनिया के लिए अहम साबित होने वाला है।

End of Feed