अरबपति प्रमोद अग्रवाल की बेटी विनीता अग्रवाल की मुकीत तेजा के साथ शादी 2011 में वेनिस के सैन क्लेमेंटे पैलेस में हुई थी। शादी सोच से भी परे खर्चीली और शानदार थी और इसमें 800 मेहमानों ने शिरकत की थी। शादी के इस भव्य उत्सव में मेगास्टार शकीरा का डांस भी शामिल था। शादी की सजावट शाही थी और इसे प्रसिद्ध भारतीय डेकोरेटर सुमंत जयकृष्ण ने सजाया था। सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले फूल पेरिस से मंगवाए गए थे।
सबसे महंगी शादी (File photo)
बॉलीवुड का तड़का
तीन दिन तक चली शादी में पूरी तरह से बॉलीवुड का तड़का लगा था। शादी वेनिस के सैन क्लेमेंटे पैलेस होटल एंड रिजॉर्ट में एक निजी द्वीप पर हुई थी। प्रमोद अग्रवाल ने शादी के पूरे वेन्यू को सजाने के लिए भारत से विशेषज्ञों की टीम बुलाई थी। रिपोर्टों के अनुसार, सजावट अपने आप में अनोखी थी और पूरे विवाह स्थल को एक अलग अंदाज और लुक देने के लिए फूलों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया था।
वेजिटेरियन इटैलियन स्प्रेड ने सुर्खियां बटोरीं
शादी में परोसे गए खाने ने सबका ध्यान खींचा और खासतौर पर वेजिटेरियन इटैलियन स्प्रेड ने सुर्खियां बटोरीं। स्प्रेड को इटली के सेलिब्रिटी मिशेलिन स्टार शेफ, फेडेरिको साल्जा ने तैयार किया था। 12 मई, 2011 को प्रतिष्ठित 16वीं सदी के स्कुओला ग्रांडे डेला मिसेरिकोर्डिया में विवाह समारोह की शुरुआत हुई थी। पॉप स्टार शकीरा ने वेडिंग पार्टी के दूसरे दिन परफॉर्म किया था। सात फेरे 14 मई को हुए थे। शादी में भारत और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त इस शादी पर करीब 130 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
