US के साथ जंग के बीच लौट रही शांति! 2 माह के ब्रेक के बाद फिर खुला तेहरान एयरपोर्ट, कमर्शियल उड़ानें शुरू

Iran US Conflict: अमेरिका के साथ पाकिस्तान में दूसरे चरण की वार्ता की उम्मीदों के चलते ईरान ने एक बार फिर कमर्शियत उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया है।

Iran US Conflict: अमेरिका के साथ पाकिस्तान में दूसरे चरण की वार्ता की उम्मीदों के चलते ईरान ने एक बार फिर कमर्शियत उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया है। तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शनिवार को करीब दो माह के अंतराल के बाद कमर्शियल उड़ान सेवाएं शुरू हो गईं। अमेरिका और इजरायल के साथ 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद से यहां उड़ान संचालन बंद था।

Flight

फिर खुला तेहरान एयरपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ईरान के सरकारी टेलीविजन के अनुसार, एयरपोर्ट से तुर्किए के इस्तांबुल, ओमान की राजधानी मस्कट और सऊदी अरब के मदीना के लिए उड़ानें संचालित की जा रही हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटराडार24 के मुताबिक, शनिवार सुबह इस्तांबुल जाने वाली कम से कम तीन उड़ानें रवाना हुईं।

End of Feed