Video : शहर में गिरा कोलंबिया सेना के हेलिकॉप्टर, कम से कम दो की मौत

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2023, 08:16 AM IST

Colombian army helicopter crash : कोलंबिया में बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हुआ है। यहां सेना का एक हेलिकॉप्टर सोमवार को देश के पश्चिमी शहर क्विब्दो में आबादी वाले इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गया। अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है।

Colombian army helicopter crash : कोलंबिया में बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हुआ है। यहां सेना का एक हेलिकॉप्टर सोमवार को देश के पश्चिमी शहर क्विब्दो में आबादी वाले इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गया। अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हादसे से ठीक पहले हेलिकॉप्टर को लहराते हुए नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। बताया गया कि यह हेलिकॉप्टर आपूर्ति अभियान में शामिल था। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने ट्विटर पर इस हादसे की पुष्टि की। राष्ट्रपति ने बताया कि दुर्घटना वाली जगह पर आपात सेवाओं को भेज दिया गया है।

End of Feed