गजब फर्जीवाड़ा है, पांडा बताकर पेंट किया कुत्ता दिखा दिया, पर्यटक मांग रहे रिफंड

चीन और फर्जीवाड़ा या नकली एक ही सिक्के के अलग-अलग पहलू हैं। नकली सामान बनाने वाले चीन के चिड़ियाघर में नकली पांडा भी मिलते हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चीनियों ने मोटे-ताजे कुत्तों को रंग कर पर्यटकों को पांडा के रूप में दिखा रहे हैं।

अपनी नकली चीजों, दोयम दर्जे के सामान और फर्जीवाड़े के लिए चीन खासा बदनाम है। अब यहां के एक चिड़ियाघर में अलग ही दर्जे का फर्जीवाड़ा सामने आया है। बड़ी बात ये है कि चिड़ियाघर ने अपने इस फर्जीवाड़े को मान भी लिया है। फर्जीवाड़ा ये है कि चिड़ियाघर प्रशासन ने कुत्तों को रंगकर पांडा बना दिया। जो लोग पांडा देखने इस चिड़ियाघर में आए, उन्हें पांडा के रंग में रंगे हुए कुत्ते दिखाए गए। लेकिन हकीकत कितने दिन छिपी रहती है, सच्चाई आखिर सामने आ ही गई और चिड़ियाघर ही नहीं बल्कि चीन की पूरी दुनिया में फजीहत हो रही है।

Panda-dog

चीन में फर्जी पांडा, कुत्ते को पेंट करके बनाया पांडा

स्टार अट्रैक्शन

चिड़ियाघर यानी जू प्रशासन का कहना है कि दो पांडा जो उनके जू के स्टार अट्रैक्शन हैं, दरअसल वह पेंट किए हुए कुत्ते हैं। मोटे-ताजे दो चाउ-चाउ कुत्तों को जू में पेंट करके चीन के राष्ट्रीय पशु पांडा जैसा दिखाया जाता है। बता दें कि जिस जू ने अपने पर्यटकों के साथ यह फर्जीवाड़ा किया है, वह दक्षिण गुआंगडोंग प्रोविंस में है। पांडा के रंग में रंगे कुत्ते का एक वीडियो एक पर्यटक ने शूट किया है।

रंगे सियार वाली कहानी याद है?

रंगे सियार की कहानी तो आपको याद ही होगी, जिसमें एक सियार नीले रंग में गिरने के बाद जंगल का राजा बन बैठता है। लेकिन उसकी प्रकृति उसे सियार साबित कर देती है और मारा जाता है। ऐसा ही कुछ चीन के इस जू में हुआ। एक पर्यटक के वीडियो में पांडा की पोल खुल गई और पता चल गया कि वह कुत्ता है। चीन के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया, जो देखते ही देखने वायरल हो गया। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

कुत्ते को बनाया पांडा

जू के मैनेजनर हुआंग का कहना है कि यह कुत्ते उनके जू के टॉप अट्रैक्शन रहे हैं। उन्होंने कहा, आपको हमारे नाम से ही अंदाजा लग जाएगा, जो है स्ट्रैंज एनिमल्स एंड क्यूट पेट्स पैराडाइज। उन्होंने कहा, यह चाउ-चाउ डॉग्स हैं और इन्हें पांडा की तरह पेंट किया गया है, यह हमारी स्पैशिलिटी है।

End of Feed