Sep 21, 2024
दिल्ली के इस Waste to Wonder Park में औद्योगिक कचरे और अन्य तरह के कचरे का इस्तेमाल करके थीम पार्क बनाया गया है। निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन (पिंक मेट्रो) के पास मौजूद है। एंट्री फीस सिर्फ 50 रुपये है।
Credit: Twitter
पेरिस की एफिल टावर की हूबहू नकल इस एफिल टावर को 40 टन गाड़ियों के कबाड़ से बनाया गया है और इसकी ऊंचाई भी 70 फीट है।
Credit: Twitter
अमेरिका में न्यूयॉर्क की शान स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की 30 फुट ऊंची रेप्लिका को पुरानी साइकिल के हिस्सों, मेटल शीट और चेन आदि से तैयार किया गया है।
Credit: Twitter
पीसा की झुकी हुई मीनार को भी यहां बड़ी ही खूबसूरती से बनाया गया है। यह 60-80 डिग्री झुकी है। इसे साइकिल के रिम, मैटेल शीट और लोहे की पुरानी पाइप से बनाया गया है।
Credit: Twitter
यहां मिश्र में मौजूद गीजा के पिरामिड की हूबहू नकल भी बनाई गई है। इस पिरामिड को 10-12 टन के वेस्ट से तैयार किया गया है।
Credit: Twitter
पुराने रोम के कोलेजियम को वेस्ट टू वंडर पार्क में बड़ी खूबसूरती से बनाया गया है। इसे बिजली के पुराने खंबों, धातु की रेलिंग और अन्य कबाड़ से तैयार किया गया है।
Credit: Twitter
ब्राजील के रियो-डी-जेनेरियों में मौजूद क्राइस्ट द रिडिमर की प्रतिमा को भी इस पार्क में गाड़ियों के पुराने इंजनों, चौकोर पाइप और बिजली के खंबों से बनाया गया है।
Credit: Twitter
इस पार्क में दुनिया का सातवां अजूबा ताज महल भी है। ताज महल को बेंच के टूटे हिस्सों, झूलों और पाइप से बनाया गया है।
Credit: Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स