पाक पीएम शहबाज शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती, इग्नोर कर बढ़ते चले गए चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग; देखिए वीडियो

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ एससीओ समिट में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे हैं, जहां वो और कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। चीन पाकिस्तान के बीच दोस्ती गहरी रही है, लेकिन जिस तरह से चीनी राष्ट्रपति ने पाक पीएम को नरअंदाज किया है, उसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

चीन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती हो गई है। एससीओ समिट में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे शहबाज शरीफ को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ गया, जब फोटो सेशन के बाद वो जिनपिंग और पुतिन की ओर अभिवादन करते हुए बढ़े। इस दौरान जिनपिंग, शरीफ को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ते चले गए।

End of Feed