चीन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती हो गई है। एससीओ समिट में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे शहबाज शरीफ को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ गया, जब फोटो सेशन के बाद वो जिनपिंग और पुतिन की ओर अभिवादन करते हुए बढ़े। इस दौरान जिनपिंग, शरीफ को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ते चले गए।
सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि पुतिन और जिनपिंग जब बात करते हुए आगे बढ़ते हैं तो विश्व के कई नेता, दोनों से मिलते हैं, इसी दौरान जब पाक पीएम सामने आते हैं तो वो भी अभिवादन करते हैं, लेकिन जिनपिंग आगे बढ़ते चले जाते हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ एससीओ समिट में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे हैं, जहां वो और कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। चीन पाकिस्तान के बीच दोस्ती गहरी रही है, लेकिन जिस तरह से चीनी राष्ट्रपति ने पाक पीएम को नरअंदाज किया है, उसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।
