ड्रैगन और PAK की दोस्ती हो रही गहरी, तियानगोंग स्पेस स्टेशन जाएगा पहला विदेशी नागरिक; दोनों देशों के बीच हुई डील

Tiangong Space Station: चीन पहले विदेशी व्यक्ति के रूप में अपने मित्र देश पाकिस्तान के एक अंतरिक्ष यात्री को तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन भेजने की योजना पर काम कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक को अंतरिक्ष में भेजने के समझौते पर चीनी और पाकिस्तानी अंतरिक्ष एजेंसियों ने इस्लामाबाद में हस्ताक्षर किए।

Tiangong Space Station: चीन पहले विदेशी व्यक्ति के रूप में अपने मित्र देश पाकिस्तान के एक अंतरिक्ष यात्री को तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन भेजने की योजना पर काम कर रहा है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चीन और पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसमें पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों का चयन करना और उन्हें प्रशिक्षित करना तथा उनमें से कुछ को तियानगोंग भेजना भी शामिल है।

China Space Station

चीन स्पेस स्टेशन (फोटो साभार: @CNSpaceStation)

दोनों देशों के बीच हुई डील

‘चाइना डेली’ की खबर के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक को अंतरिक्ष में भेजने के समझौते पर चीनी और पाकिस्तानी अंतरिक्ष एजेंसियों ने इस्लामाबाद में हस्ताक्षर किए। चीन अपने मित्र देश पाकिस्तान की मदद करने के लिए पिछले कुछ वर्षों से उसके लिए उपग्रहों का प्रक्षेपण कर रहा है।

End of Feed