दुनिया

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्राफी के बीच आत्मघाती हमला, मस्जिद में ब्लास्ट से 5 की मौत; दर्जनभर घायल

Pakistan Blast: पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के बीच एक भीषण बम घमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नमाज के दौरान मस्जिद के मुख्य हॉल में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। तभी अचानक आत्मघाती हमलावर ने नमाज खत्म होने के बाद खुद को उड़ा दिया।

Image

पाकिस्तान में धमाका (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Pakistan Blast: पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के बीच एक भीषण बम घमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह धमाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशहरा शहर के पास अखोरा खट्टक इलाके में दारुल उलूम हक्कानिया में शुक्रवार को नमाज के दौरान हुआ।

आत्मघाती हमला

शुरुआती जानकारी के अनुसार, नमाज के दौरान मस्जिद के मुख्य हॉल में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। तभी अचानक आत्मघाती हमलावर ने नमाज खत्म होने के बाद खुद को उड़ा दिया। इस धमाके में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक (IG) जुल्फिकार हमीद ने बताया कि अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 से अधिक गंभीर रूप से घायल है। धमाके में मौलाना हमीदुल हक हक्कानी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका

अस्पताल सूत्रों का कहना है कि हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि अस्पताल में लाए गए अधिकांश घायलों की हालत गंभीर है। अखोरा खट्टक के अन्य सूत्रों का कहना है कि मस्जिद में मौजूद 24 से अधिक लोग विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article