चीन की पीठ पर सवार होकर अंतरिक्ष पहुंचा पहला पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट! चीनी स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले विदेशी नागरिक बने जीशान अली

हालांकि, चीनी अंतरिक्ष यात्री जहां इस स्टेशन पर करीब छह महीने तक रुकते हैं, वहीं पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट की यह यात्रा महज एक हफ्ते की होगी।

Pakistani Astronaut In China Space Station: आर्थिक संकट और सीमित तकनीकी संसाधनों से जूझ रहे पाकिस्तान का अंतरिक्ष में जाने का सपना आखिरकार उसके सदाबहार दोस्त चीन की मेहरबानी से पूरा हो गया है। चीन ने बुधवार को अपने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान 'शेनझोउ-24' (Shenzhou-24) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिसमें दो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पाकिस्तान के मुहम्मद जीशान अली भी सवार हैं। इसके साथ ही जीशान अली चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले और चीनी स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले विदेशी नागरिक बन गए हैं।

china spaceship

चीनी स्पेसशिप के साथ पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट रवाना

सिर्फ एक हफ्ते की मेहमाननवाजी, फिर होगी वापसी

उत्तर-पश्चिमी चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्ग मार्च-2एफ (Long March-2F) रॉकेट के जरिए इस यान ने उड़ान भरी, जो करीब तीन घंटे में चीन के 'तियांगोंग' (Tiangong) स्पेस स्टेशन से जुड़ जाएगा। इस मिशन में मिशन कमांडर तांग होंगबो और फ्लाइट इंजीनियर वू यी के साथ मुहम्मद जीशान अली शामिल हैं।

End of Feed