चीन ने विशाल सैन्य परेड में पहली बार 'आधुनिक हथियारों' का किया प्रदर्शन, ट्रंप को कड़ा संदेश भेजने का प्रयास

चीन ने अपने नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक युद्ध हार्डवेयर सहित अपने कुछ आधुनिक हथियारों का अनावरण किया। दुनिया भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों को कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होने वाली इस परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

चीन ने पहली बार अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए जेट लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक युद्ध हार्डवेयर सहित अपने कुछ आधुनिक हथियारों का अनावरण किया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और ईरान, मलेशिया, म्यांमार, मंगोलिया, इंडोनेशिया, जिम्बाब्वे और मध्य एशियाई देशों के नेताओं सहित 26 विदेशी नेताओं ने इसमें भाग लिया।

China unveil modern weapons

चीन ने विशाल सैन्य परेड में पहली बार 'आधुनिक हथियारों' का किया प्रदर्शन (फोटो: canva)

भारत के पड़ोसी देशों से, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू परेड में शामिल हो रहे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन ने विदेशी मेहमानों का स्वागत किया।

End of Feed