गाजा के साथ सीजफायर समझौता अभी पूरा नहीं, नेतन्याहू ने डील को बता दिया अधूरा; समझिए क्या है पूरा मामला

Israel-Hamas Ceasefire: इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के साथ संघर्ष विराम समझौता अभी पूरा नहीं हुआ है तथा इसे अंतिम रूप देने पर काम किया जा रहा है। नेतन्याहू ने स्पष्ट रूप से नहीं बताया है कि वह कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल सानी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा कुछ घंटे पहले घोषित समझौते को स्वीकार करते हैं या नहीं।

Benjamin Netanyahu: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देर रात कहा कि हमास के साथ संघर्ष विराम समझौता अभी पूरा नहीं हुआ है तथा इसे अंतिम रूप देने पर काम किया जा रहा है। नेतन्याहू के इस बयान से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका और कतर ने समझौते की घोषणा की थी जो गाजा में 15 महीने से बनी हुई युद्ध की विनाशकारी स्थिति को थामेगा और बड़ी संख्या में बंधकों के रिहा होने का रास्ता साफ करेगा।

Benjamin Netanyahu

नेतन्याहू ने गाजा के साथ सीजफायर डील को बता दिया अधूरा

फलस्तीनी लोगों ने मनाई खुशी

इस संघर्ष ने पश्चिम एशिया को अस्थिर कर दिया है और दुनियाभर में इसे लेकर प्रदर्शन हुए हैं। समझौते की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में फलस्तीनी सड़कों पर उतरे और उन्होंने खुशी मनाई। मध्य गाजा के दीर अल बलाह में महमूद वादी ने कहा कि इस समय हम जो महसूस कर रहे हैं, कोई नहीं कर सकता। इसे बयां नहीं किया जा सकता। हमास ने सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और 250 अन्य को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजराइल ने जवाबी हमले किये, जिसमें फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 46000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए। इसके अलावा गाजा की अनुमानित 90 प्रतिशत आबादी विस्थापित हो गई और मानवीय संकट पैदा हो गया।

End of Feed