कैटेगरी 5 का खतरनाक तूफान 'Melissa' जमैका पहुंचा, देश को डिजास्टर एरिया किया घोषित

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम जैसी UN एजेंसियों ने प्रभावित समुदायों की मदद के लिए काम करना शुरू कर दिया है। WFP ने कहा कि मेलिसा पिछले साल जुलाई में आए हरिकेन बेरिल के बाद कैरिबियन में आया सबसे बड़ा हरिकेन है और इस साल दुनिया में कहीं भी देखा गया सबसे ताकतवर तूफान है।

Hurricane Melissa: Hurricane Melissa: जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने बुधवार को कहा कि कैटेगरी 5 का खतरनाक तूफान मेलिसा जमैका में आ गया है। सरकार ने डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट एक्ट के तहत देश को डिजास्टर एरिया घोषित कर दिया है।

hurricane

खतरनाक तूफान 'Melissa' जमैका पहुंचा। (Photo- ANI)

उन्होंने X पर एक पोस्ट में बताया, 'दोपहर 12:00 बजे, तूफान मेलिसा का सेंटर जमैका के दक्षिण-पश्चिमी तट पर न्यू होप, वेस्टमोरलैंड के पास रहा।'

End of Feed