कैप्टन स्मित की अब कैसी है तबीयत? भारतीय दूतावास ने बताया खून से लथपथ मच्छार का हाल

Captain Machchhar Health Update: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत कैसी है? इसको लेकर यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने स्मित मच्छार की सेहत से जुड़ा अपडेट जारी किया है।

Captain Machchhar Health Update: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार अब कैसे हैं? यह भारत समेत दुनियाभर के तमाम लोग जानना चाहते हैं। देशभर में उनकी सेहत को लेकर पूजा-पाठ का आयोजन हो रहा है। इस बीच, यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को स्मित मच्छार की सेहत से जुड़ा अपडेट जारी किया है।

Smit Machchhar

कैप्टन स्मित मच्छार

दूतावास ने बताया कि भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति अच्छी है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यूएई में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल जाकर कैप्टन स्मित मच्छार और उनके परिवार से मुलाकात की।

End of Feed