Canada: हिंदुओं के लिए उठाई आवाज, ट्रूडो को खुले आम दिखाई आंख; जानिए कौन हैं PM पद की रेस में शामिल चंद्र आर्य

Who Is Chandra Arya: भारतीय मूल के चंद्र आर्य कभी कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो के करीबी थे, लेकिन जैसे-जैसे उनका भारत विरोधी रवैया सामने आया उन्होंने उनसे दूरी बना ली। अब भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने कनाडा में अगले प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर करते हुए अपना दावा ठोका है।

Chandra Arya: कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने कनाडा में अगले प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर करते हुए अपना दावा ठोका है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर करीब 2 मिनट 36 सेकंड की एक वीडियो पोस्ट कर पीएम बनने की बात कही। चंद्र आर्य की यह दावेदारी उस वक्त आई है जब कनाडा में प्रधानमंत्री पद से जस्टिन टूडो ने इस्तीफा दे दिया। टूडो के इस्तीफा देने के बाद से पीएम पद की दावेदारी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

Chandra Arya

जानिए कौन हैं ट्रूडो को आंख दिखाने वाले चंद्र आर्य

खास बात यह है कि भारतीय मूल के चंद्र आर्य कभी जस्टिन टूडो के करीबी थे, लेकिन जैसे-जैसे उनका भारत विरोधी रवैया सामने आया उन्होंने उनसे दूरी बना ली। कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में जब हिंदू मंदिर पर हमला हुआ तब चंद्र आर्य ने सिर्फ अपनी बात ही नहीं रखी वह हिन्दुओं की आवाज भी बने थे। वह कनाडा में रहने वाले हिन्दुओं की आवाज उठाने के साथ खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर मुखर होकर बोलते हैं।

End of Feed