कनाडा की सियासत में होने लगी भारी उठापटक, पीएम ट्रूडो दे सकते हैं पद से इस्तीफा

ट्रूडो ने 2013 में लिबरल नेता के रूप में पदभार संभाला था जब पार्टी गहरे संकट में थी और पहली बार हाउस ऑफ कॉमन्स में तीसरे स्थान पर आ गई थी।

Justin Trudeau: द ग्लोब एंड मेल ने रविवार को तीन स्रोतों का हवाला देते हुए बताया कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा सोमवार को लिबरल पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा देने का ऐलान कर सकते हैं। ग्लोब एंड मेल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि वे निश्चित रूप से नहीं जानते कि ट्रूडो कब पद छोड़ने की अपनी योजना की घोषणा करेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह बुधवार को एक प्रमुख राष्ट्रीय बैठक से पहले होगा।

Justin Trudeau

मुश्किल में जस्टिन ट्रूडो

2013 में लिबरल नेता का पदभार संभाला

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रूडो तुरंत पद छोड़ देंगे या नए नेता का चयन होने तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे। ट्रूडो ने 2013 में लिबरल नेता के रूप में पदभार संभाला था जब पार्टी गहरे संकट में थी और पहली बार हाउस ऑफ कॉमन्स में तीसरे स्थान पर आ गई थी।

End of Feed