दुनिया

उत्तर कोरिया का अपने दुश्मनों को संदेश, ब्लिंकेन के दौरे के समय जापान की तरफ दागी बैलिस्टिक मिसाइल

North Korea Fires Ballistic Missile : उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक यह परीक्षण ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन उनके देश के दौरे पर हैं। ब्लिंकेन का दक्षिण कोरिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें चल रही हैं।

Image

उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल।

North Korea Fires Ballistic Missile : उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक यह परीक्षण ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन उनके देश के दौरे पर हैं। ब्लिंकेन का दक्षिण कोरिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें चल रही हैं। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की तरफ एक अज्ञात मिसाइल दागी। सेना ने कहा कि इस क्षेत्र को जापान के सागर के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री जापान के दौरे पर जाने वाले हैं।

सियोल की यात्रा पर ब्लिंकेन

दक्षिण कोरिया के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने तत्काल इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कितनी मिसाइलें दागी गईं या उनका निशाना कितनी दूर तक था। यह प्रक्षेपण ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन उत्तर कोरिया से जुड़े परमाणु खतरे और अन्य मुद्दों पर दक्षिण कोरियाई सहयोगियों के साथ बातचीत के लिए सियोल की यात्रा पर हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article