'आप धमकाएंगे, तो हम शांति के दूत नहीं बन सकते', US का बिना नाम लिए उसके 'दोहरे रवैये' पर बरसे जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका का नाम लिए बगैर उसके 'दोहरे रवैये' पर उसे सुनाया है। जयशंकर ने साफ एवं स्पष्ट रूप से कहा कि अंतरराष्ट्रीय शांति एवं वैश्विक विकास के बीच 'बहुत ही पारस्परिक संबंध' है और हाल के समय में इन दोनों में गिरावट आई है और यह ग्लोबल साउथ को प्रभावित कर रहा है।

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका का नाम लिए बगैर उसके 'दोहरे रवैये' पर उसे सुनाया है। जयशंकर ने साफ एवं स्पष्ट रूप से कहा कि अंतरराष्ट्रीय शांति एवं वैश्विक विकास के बीच 'बहुत ही पारस्परिक संबंध' है और हाल के समय में इन दोनों में गिरावट आई है और यह ग्लोबल साउथ को प्रभावित कर रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि आतंकवाद विकास के लिए एक निरंतर खतरा बना हुआ है।

s jaishankar

न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री एस जयशंकर। तस्वीर-ANI

विदेश मंत्री ने कहा-आतंक को कहीं से भी समर्थन न मिले

जयशंकर ने आगे कहा कि आतंकवाद विकास के लिए 'लगातार खतरा' बना हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया को आतंकवादी गतिविधियों के प्रति न तो सहिष्णुता दिखानी चाहिए और न ही उन्हें सहयोग देना चाहिए। जयशंकर ने कहा कि जो देश किसी भी मोर्चे पर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, वे 'समग्र रूप से अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बड़ी सेवा' करते हैं। अंतरराष्ट्रीय शांति और वैश्विक विकास के बीच संबंधों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में दोनों में गिरावट आई है।

End of Feed