Brunei Prince Abdul Mateen Wedding: एशिया के सबसे 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' का टैग रखने वाले ब्रुनेई के प्रिंस अब्दुल मतीन ने शादी कर ली है। उनकी इस शादी की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। मतीन की जीवन साथी आम परिवार से आने वालीं यांग मुलिया अनीशा रोशना बनी हैं। 32 साल के प्रिंस मतीन और 29 साल की रोशना की शादी का कार्यक्रम 10 दिनों तक चला। रोशना ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कैया के सलाहकार की पोती हैं। वह फैशन एवं टुरिज्म कंपनी के लिए काम करती हैं।
प्रिंस अब्दुल मतीन की शादी।
समारोह में 5000 से अधिक मेहमान हुए शामिल
मतीन और रोशना की शादी का भव्य कार्यक्रम इस्ताना नुरूल इमान पैलेस में हुआ। शादी के दौरान प्रिंस अपनी पारंपरिक पोशाक यूनिफॉर्म और उनकी पत्नी ने सफेद ड्रेस एवं गहनों से सजी हुई थीं। इस रॉयल शादी में सऊदी अरब, जॉर्डन का शाही परिवार, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, फिलिपींस के नेता फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के अलावा दुनिया भर से 5000 अधिक मेहमान शामिल हुए।
इंस्टाग्राम पर मतीन के लाखों फॉलोअर
कार्यक्रम के बाद यह शादीशुदा जोड़ा रॉल्स रॉयस कार में सवार होकर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते हुए सबसे सामने आया। प्रिंस मतीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन और टिकटॉक पर हजारों फॉलोअर हैं। सोशल मीडिया पर जब उन्होंने अपनी शादी के बारे में बताया तो कइयों ने कहा कि यह जानकर उनका 'दिल टूट गया।' एक फॉलोअर ने लिखा, '2024 की शुरुआत दिल के टूटने से हुई।' एक अन्य यूजर प्रिंस को 'दिल तोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय युवक' बताया। हालांकि, बहुत से लोगों ने मतीन के शादी के फैसले को सही ठहराया और प्रशंसा की।
ब्रुनेई के सुल्तान की 10वीं संतान हैं मतीन
प्रिंस मतीन ब्रुनेई के सुल्तान की 10वीं संतान हैं। ब्रुनेई की यह सल्तनत दुनिया की सबसे बड़ी एवं अमीर राजशाही में से एक है। मतीन रॉयल ब्रुनेई एयर फोर्स में एक प्रशिक्षित हेलिकॉप्टर पायलट हैं। इन्हें खेल में रुचि है। पोलो में इन्होंने कई उपलब्धि अपने नाम की है। जानवरों में प्रिंस को बाघ बहुत पसंद हैं।
राजगद्दी की विरासत के लिहाज से प्रिंस का तत्काल कोई दावा नहीं बनता है लेकिन कुछ समय से उनके पद एवं उनकी शोहरत में काफी इजाफा हुआ है।
