इस साल दिवाली (Diwali) विदेशों में भी खूब धूमधाम से मनाई गई। अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर ब्रिटेन के पीएम तक ने इस बार के दिवाली उत्सव में भाग लिया। ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने इस दौरान भविष्य को लेकर भी बड़ी बात कह दी है।
किया ट्वीट
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार रात 10 डाउनिंग स्ट्रीट में दीवाली के स्वागत समारोह में भाग लिया। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए, सुनक ने कहा- "ब्रिटेन के निर्माण के लिए जो कुछ करना पड़ेगा, करूंगा। जहां हमारे बच्चे और हमारे पोते दीये जला सकें और अपने भविष्य की ओर बढ़ सकें।"
इस दौरान ऋषि सुनक ने हाथ जोड़े हुए एक फोटो भी शेयर किया है। फोटो में कई भारतीय मूल के लोग दिख रहे हैं। इस दौरान सुनक लोगों का अभिवादन भी स्वीकर कर रहे हैं।
Brilliant to drop into tonight’s Diwali reception in No10.I will do everything I can in this job to build a Brita… t.co/sGHHdQle2v
— ANI (@ANI) Oct 26, 2022
दो साल पहले भी मनाई थी दिवाली
इससे दो साल पहले जब सुनक सांसद थे, तब उन्होंने अपने आधिकारिक आवास पर भी दिवाली का जश्न मनाया था। तब उन्होंने अपने घर के बाहर दीये जलाए थे। हालांकि कोराना के कारण तब जश्न फीका ही रहा था।
ये बना रिकॉर्ड
मंगलवार को, बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स III से मिलने के बाद, ऋषि सुनक यूके के नए प्रधानमंत्री बने। इस दौरान उन्होंने कई इतिहास को रचा। वो पहले ऐसे पीएम हैं जो भारतीय मूल के हैं, पहले अश्वेत पीएम हैं, साथ ही पहले हिंदू पीएम भी हैं। इसके अलावा ब्रिटेन के नए राजा चार्ल्स III के तहत शपथ लेने वाले भी सुनक पहले ब्रिटिश पीएम बन गए हैं।
