ब्रिक्स किसी के खिलाफ नहीं- PM मोदी का जिक्र कर बोले रूसी राष्ट्रपति पुतिन, यूक्रेन युद्ध को लेकर कर दिया बड़ा दावा

रूस में 22-24 अक्टूबर तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होना है। भारत, ब्रिक्स का महत्वपूर्ण सदस्य है, भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होने के लिए रूस जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • रूस के कजान शहर में ब्रिक्स सम्मेलन
  • 22-24 अक्टूबर तक ब्रिक्स सम्मेलन
  • सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी जाएंगे रूस

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन से पहले एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ब्रिक्स संगठन किसी देश के खिलाफ नहीं है, यह पश्चिम विरोधी नहीं है। 22-24 अक्टूबर को रूस के शहर कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा। चीन, भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उनके नेता कज़ान में होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

End of Feed