पीएम मोदी को मिलेगा एक और देश का सर्वोच्च सम्मान, ब्राजील में 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से होंगे सम्मानित

ब्राजील को मिलाकर अब तक पीएम मोदी को कुल 25 देशों ने सम्मानित किया है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को दो अन्य देशों घाना और साइप्रस ने इसी तरह के सर्वोच्च सम्मान प्रदान किए थे।

Brazil To Confer Its Highest Honour On PM Modi: ब्राजील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' प्रदान करेगा। 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस का सर्वोच्च ग्रेड है, जो विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को प्रदान किया जाने वाला ब्राजील का सम्मान है। यह उन लोगों के प्रति आभार और मान्यता का प्रतीक है, जिन्होंने ब्राजील राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण सेवा प्रदान की है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने एक्स पर इस संबंध में पोस्ट करके यह जानकारी दी है।

Narendra Modi at Brics

ब्राजील देगा पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान (PTI)

पांच देशों के विदेश दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त पांच देशों के विदेश दौरे पर हैं। वह इस यात्रा के चौथे पड़ाव में ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरिया पहुंचे, जहां उन्होंने 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत की। पीएम मोदी को ब्राजील में का सर्वोच्च सम्मान मिलेगा। ब्राजील प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित करेगा।

End of Feed