पाकिस्तान में बम ब्लास्ट, तीन लोगों की मौत, सात पुलिसकर्मी समेत 16 लोग घायल

Bomb blast in Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान के पिशिन जिले में बम ब्लास्ट होने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 7 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोग घायल भी हुए हैं। विस्फोटक सामाग्री मोटरसाइकिल में रखी थी, पुलिस मुख्यालय के पास ब्लास्ट हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बम ब्लास्ट में दो बच्चों और एक महिला की मौत
  • पिशिन डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के पास हुआ विस्फोट
  • PM ने घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार देने का दिया निर्देश

Bomb blast in Pakistan: पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान से पुलिस अधिकारियों और चौकियों पर हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला बलूचिस्तान के पिशिन जिले से सामने आया है। जहां शनिवार को सुरखाब चौक के पास मुख्य बाजार में बम ब्लास्ट होने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। इस घटना में 16 लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के हवाले से रॉयटर्स ने बताया मोटरसाइकिल पर लगे रिमोट कंट्रोल बम के पिशिन में पुलिस मुख्यालय के पास फटने से घायल हुए लोगों में सात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा 2022 में सरकार के साथ एक संघर्ष विराम समझौते को तोड़ने और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कसम खाने के बाद पुलिसकर्मियों पर हमले बढ़ गए हैं।

End of Feed