दुनिया

Boat Capsized: लीबिया में नाव पलटी, 4 पाकिस्तानी नागरिकों समेत 11 लोगों की मौत

Boat capsized in Libya:इस दुर्घटना पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने देश के नागरिकों को ऐसे मौत के जाल में फंसाने के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Boat capsized in Libya: उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 पाकिस्तानी नागरिक थे। यह जानकारी पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने दी। यह नाव पूर्वी लीबिया के सिर्ते के निकट हरावा तटरेखा के पास विदेशी प्रवासियों को ले जा रही थी। मारे गए चारों पाकिस्तानी सहित सभी 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सीरिया की राजधानी त्रिपोली में पाकिस्तानी मिशन और विदेश कार्यालय को स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क कर बचे हुए मृतकों को निकालने के आदेश दिए हैं। बुधवार को जारी एक बयान में प्रधानमंत्री ने कहा, "लीबिया में पाकिस्तानी मिशन से सिर्ते शहर के नजदीक हरावा तटरेखा के पास एक और नाव पलटने की घटना की जानकारी मिलने से दुखी हूं। हमारा मिशन और विदेश कार्यालय स्थानीय अधिकारियों के साथ बचे हुए लोगों के शवों को निकालने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।"

शरीफ ने आगे कहा कि हमारे नागरिकों को इस मौत के जाल में फंसाने वालों के खिलाफ हम ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेंगे ताकि किसी भी परिवार को ऐसी घटनाओं में अपने प्रियजनों के ताबूत को ले जाने की जरूरत न पड़े। पाकिस्तानी दूतावास की टीम ने सिर्ते शहर पहुंचने के बाद पाकिस्तानी नागरिकों की मौत की पुष्टि की।

चारों मृतक पाकिस्तानियों की पहचान पंजाब के गुजरांवाला निवासी जाहिद महमूद, पंजाब के ही मंडी बहाउद्दीन निवासी समीर अली, सैयद अली हुसैन और असिफ इली के रूप में की गई है। पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि त्रिपोली स्थित पाकिस्तान का दूतावास इस दुर्घटना में प्रभावित हुए पाकिस्तानियों के बारे में सक्रियता से जानकारी इकट्ठा कर रहा है और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। स्थिति पर नजर रखने के लिए विदेश मंत्रालय की संकट प्रबंधन इकाई सक्रिय है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article