भोपाल

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, शिवपुरी जिले में नाव डूबी, 7 लोग लापता, 8 लोगों को बचाया गया

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में नाव हादसा हुआ है। नौका पर राजावन गांव के 15 लोग सवार थे। वे बांध के बीच में स्थित टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान नाव डूब गई।

Image

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में डूबी नाव

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में माताटीला बांध में मंगलवार शाम एक नौका डूब जाने के बाद तीन महिलाएं और चार बच्चे लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आठ लोगों को बचा लिया गया।

मंदिर जा रही थी नाव

पिछोर के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) प्रशांत शर्मा ने बताया, ‘‘यह घटना उस समय हुई, जब एक नौका 15 लोगों को लेकर माताटीला बांध के टापू पर स्थित मंदिर जा रही थी, तभी इसमें पानी भरने लगा।’’

बचाव अभियान जारी

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आठ लोगों को बचा लिया गया, जबकि तीन महिलाएं (35 से 55 वर्ष की आयु) और चार बच्चे (सात से 15 वर्ष की आयु) लापता हो गए। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया।

नाव में घुसा पानी

ग्रामीणों ने बताया कि नौका पर राजावन गांव के 15 लोग सवार थे। वे बांध के बीच में स्थित टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नौका में सवार एक महिला ने सबसे पहले देखा कि नाव में पानी घुस रहा है, जिसके बाद नाव डूब गई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article