Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से पहले आसमान में दिखी नीली रोशनी, Video देख चौंक गए वैज्ञानिक

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 11, 2023, 03:31 PM IST

Morocco Earthquake: वीडियो में आसमान से एक नीली रोशनी आती दिखाई पड़ रही है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो भूकंप आने से कुछ देर पहले का है। ऐसा ही एक वीडियो इसी साल तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप के बाद सामने आया था।

Morocco Earthquake: अफ्रीकी देश मोरक्को में आए भूकंप ने सब कुछ तबाह कर दिया है। यहां का ऐतिहासिक शहर मराकेश लगभग खंडहर में तब्दील हो चुका है। मलबे के नीचे से अब तक लाशें निकलने का सिलसिला जारी है और मृतकों की संख्या बढ़कर 2100 के पार पहुंच चुकी है। कहा जा रहा है कि पिछले छह दशक में मोरक्को में यह सबसे भीषण भूकंप की घटना है।

इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसे मोरक्को का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आसमान से एक नीली रोशनी आती दिखाई पड़ रही है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो भूकंप आने से कुछ देर पहले का है। भूकंप से कुछ क्षण पहले ही आसमान से नीली रोशनी उतरी और उसके बाद तबाही का मंजर हर किसी ने देखा।

End of Feed