BJP नेता के बेटे ने किया पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन निकाह, अब दुल्हन का इंतज़ार; जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भाजपा के एक नेता के बेटे का पाकिस्तान की युवती से ऑनलाइन निकाह चर्चा का विषय बन गया है। जौनपुर शहर स्थित मखदूमशाह अढ़न निवासी भाजपा सभासद तहसीन शाहिद ने अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी पाकिस्तान के लाहौर शहर के रहने वाले अपने एक रिश्तेदार की बेटी अंदलीप जहरा से हुई है।

भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच भले ही सरहदें और दीवारें खड़ी हो गई हों लेकिन दोनों देशों के लोगों के दिलों में रिश्ता लगातार मजबूत होता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर में देखने को मिला जहां एक भाजपा नेता के बेटे की शादी पाकिस्तान के लाहौर शहर में तय हुई थी लेकिन वीजा न मिलने के कारण आखिरकार शुक्रवार रात दोनों देशों के मौलानाओं ने ऑनलाइन निकाह कराया। सैकड़ों लोग बारात के तौर पर पहुंचे थे, इसी तरह पाकिस्तान के लाहौर शहर में भी शादी के लिए दुल्हन के घर लोग जुटे थे। दोनों की शादी के बाद अब दूल्हा पाकिस्तान से वीजा मिलने के बाद दुल्हन की विदाई का इंतजार कर रहा है।

Online Nikah

BJP नेता के बेटे ने किया पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन निकाह

जानें क्या है पूरा मामला

जौनपुर शहर स्थित मखदूमशाह अढ़न निवासी भाजपा सभासद तहसीन शाहिद ने अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी पाकिस्तान के लाहौर शहर के रहने वाले अपने एक रिश्तेदार की बेटी अंदलीप जहरा से तय की थी। शादी के लिए उच्चायुक्त के यहां वीजा के लिए आवेदन किया था। जैसे-जैसे शादी की तिथि नजदीक आती गई, वीजा जारी न होने से उनकी चिंता बढ़ती गई। इसी दौरान पाकिस्तान में लड़की की मां राना यास्मीन जैदी की तबीयत खराब हो गई तथा उन्हें अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। ऐसे में भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने लाहौर से फोन पर बात कर निकाह ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया तथा आखिरकार शुक्रवार की रात तहसीन शाहिद सैकड़ों बारातियों के साथ इमामबाड़ा कल्लू मरहूम पहुंचे तथा टीवी स्क्रीन पर सबके सामने ऑनलाइन निकाह पढ़ाया।

End of Feed