इमरान खान को मिली बड़ी राहत, तोशाखाना मामले पर इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने लगाया स्टे

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 12, 2023, 11:42 AM IST

तोशाखाना मामले (Toshakhana Case) में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई है।

तोशाखाना मामले (Toshakhana Case) में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाई। तोशाखाना मामले में हाईकोर्ट से स्टे मिला। उधर पाकिस्तान में पीटीआई कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बीच 60 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई है।

Imran Khan, Imran Khan News, Islamabad High Court, Pakistan News, Toshakhana Case

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मिली राहत

एक अन्य मामले में इमरान खान कड़ी सुरक्षा के बीच अग्रिम जमानत के लिए आज इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश होंगे। खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने अपने समर्थकों को इस्लामाबाद एचसी के पास इकट्ठा होने के लिए बुलाया। जहां खान संबोधित कर सकते हैं।प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद पाकिस्तान में लगातार चौथे दिन मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइट्स भी डाउन रहीं।

End of Feed