पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में जवाबदेही तय करने के लिए काम कर रहे: बाइडन प्रशासन

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 21, 2024, 01:58 PM IST

Patwant Singh Pannu: अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया था कि गुप्ता भारत सरकार के एक कर्मी के साथ काम कर रहा था और न्यूयार्क शहर में रहने वाले पन्नू की हत्या करने के लिए एक कातिल को एक लाख अमेरिकी डॉलर देने पर राज़ी हुआ था।

Patwant Singh Pannu: अमेरिका अपनी धरती पर खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए भारत सरकार के साथ काम कर रहा है। पिछले साल नवंबर में संघीय अभियोजकों ने पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में शामिल होने का आरोप भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर लगाया गया था। पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है।

pannu

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू।

भारत ने जांच समिति बनाई

अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया था कि गुप्ता भारत सरकार के एक कर्मी के साथ काम कर रहा था और न्यूयार्क शहर में रहने वाले पन्नू की हत्या करने के लिए एक कातिल को एक लाख अमेरिकी डॉलर देने पर राज़ी हुआ था। आरोपों की तफ्तीश के लिए भारत पहले ही एक जांच समिति गठित कर चुका है। कांग्रेस (संसद) की एक सुनवाई के दौरान दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने संसद की विदेश मामलों की समिति के सदस्यों से बुधवार को कहा, “यह अमेरिका और भारत के बीच एक गंभीर मुद्दा है। न्याय विभाग ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार में काम करने वाले किसी व्यक्ति के इशारे पर एक भारतीय नागरिक ने अमेरिकी धरती पर एक अमेरिकी नागरिक की हत्या का प्रयास किया है।”

End of Feed