यूक्रेन यात्रा से पहले PM Modi ने पोलैंड में दिया शांति का संदेश, कहा- 'ये युद्ध का युग नहीं'

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 22, 2024, 02:46 PM IST

PM Modi Poland Visit: पीएम मोदी ने पोलैंड के दौरे पर कहा कि दुनिया के किसी भी देश में संकट आए भारत पहला देश होता है जो मदद के लिए हाथ बढ़ाता है जब कोविड आया तो भारत ने कहा मानवता सबसे पहले है। भारत बुद्ध की विरासत वाली धरती है जो युद्ध नहीं शांति की बात करती है।

PM Modi Poland Visit: यूक्रेन की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत अशांत क्षेत्र में शांति का समर्थन करता है। उन्होंने दोहराया कि यह युद्ध का युग नहीं है और किसी भी संघर्ष को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। पोलैंड की राजधानी में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दशकों तक भारत की नीति सभी देशों से दूरी बनाकर रखने की रही थी। हालांकि आज के भारत की नीति सभी देशों के करीब रहने की है।

PM Modi Poland Visit

पीएम मोदी ने पोलैंड में भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित

अमेरिका ने पीएम मोदी की मॉस्को यात्रा की थी आलोचना

पीएम मोदी ने मोदी-मोदी के नारों के बीच कहा कि भारत भगवान बुद्ध की धरती है। इसलिए भारत इस क्षेत्र में स्थायी शांति का समर्थक है। हमारा रुख बहुत स्पष्ट है - यह युद्ध का युग नहीं है। यह उन चुनौतियों के खिलाफ एक साथ आने का समय है जो मानवता को खतरे में डालती हैं। इसलिए, भारत कूटनीति और संवाद में विश्वास करता है। उनकी यह टिप्पणी कीव की यात्रा से पहले आई है। वर्ष 1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा होगी।

End of Feed